झांसी, अगस्त 4 -- Jhansi News: झांसी (बबीना)। शादी के एक साल बाद सोमवार की देर रात दंपति के बीच हुए विवाद में पति ने विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख घबराकर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के खौफनाक कदम उठाने के बाद बबीना के मेन रोड इलाके में सनसनी फैल गई। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बबीना के मेन रोड निवासी हरीशंकर साहू का छोटा बेटा सूरज उर्फ सागर साहू इलेक्टीशियन का काम करता है। उसकी शादी एक साल पहले लखनऊ में राधा साहू से हुई थी। यह भी पढ़ें- पति ने खाया जहर, पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान दोनों मध्य प्रदेश के अशोक नगर में माता-पिता के साथ रहते थे। सोमवार को सभी बबीना घर आए थे। तभी देर रात उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर सूरज ने विषाक्त खा लिय...