झांसी, अक्टूबर 25 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। पटेल सेवा संस्थान ने 25 अक्टूबर 2026 को अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पटेल सप्ताह के रूप में मनाया। सरदार पटेल पुस्तकालय भेल आवास पुरी में बच्चों की ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नीलेश पटेल अध्यक्षता अवधेश निरंजन ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ बीके निरंजन रहे। इस दौरान डॉ के एन सचान ,गुलजारी लाल निरंजन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...