झांसी, जुलाई 19 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। झांसी मंडल के तीनों जिलों की 167 चिकित्सा इकाइयों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंश स्टैंडडर्ड सर्टिफिकेट मिल गया। जिसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने पर विशेष जोर दे रही। झांसी जिले की 85, जालौन जिले की 46 और ललितपुर जिले की 36 चिकित्सा इकाइयों का सर्टिफिकेशन हो चुका है। झांसी मंडल की सर्टिफाइड 167 इकाइयों में से 160 इकाइयां आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं जबकि 7 अन्य इकाइयों में झांसी मंडल का जिला महिला अस्पताल झांसी, जिला महिला अस्पताल ललितपुर, पीएचसी बरुआसागर, पीएचसी रमपुरा, सीएचसी नदीगांव, सीएससी चिरगांव और पीएचसी बिरधा शामिल है। एनक्यूएएस के अंतर्गत सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में देखभाल की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्...