Jhansi News: नाले बहे युवक का शव 15 घंटे बाद मिला
झांसी, अगस्त 20 -- Jhansi News: झांसी (टोडीफतेहपुर)। टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मदरवास में बुधवार खेत से घर जाते वक्त 45 वर्षीय युवक रपटा पार करते वक्त पानी के तेज बहाव में बह गया था। वहीं करीब 15 घंटे चले रेस्क्यू के बाद उसका शव गुरुवार को नाले के पानी से बरामद किया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मदरवास निवासी परमलाल सेन का 45 वर्षीय बेटा राकेश कुमार सेन किसान थे। बुधवार वह खेत पर गए थे। दोपहर करीब तीन बजे वहां से वापस आ रहे थे। तभी बारिश से पास से निकला नाला उफना गया। जिससे उसका पानी रपटे के ऊपर तक बहने लगा। जैसे ही राकेश उसे पार करने लगे तो पानी के तेज बहाव में बह गए। इसके बाद उनका पता नहीं चल सका। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी पवन जायसवाल, मऊरानीपुर एसडीएम मनोज कुमार भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.