झांसी, अगस्त 22 -- Jhansi News: झांसी। दो दिनों से मेहरबान मेघों ने इंतजामों को पानी-पानी कर दिया। शनिवार को दोपहर और शाम को तेज बारिश हुई। जिससे नगर की सड़कें जलथल हो गई। कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। निचले इलाकों में मोहल्लों की नाले-नालियां ओवर फ्लो हो गए। यही नहीं गंदा पानी घरों में घुस गया। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुई। शनिवार को दोपहर में झमाझम बारिश हुई। जिससे पठौरिया इलाके का नाला उफना गया। जिससे सड़क पर जलजमाव हो गया। यही नहीं मद्रासी कॉलोनी, पठौरिया, दतिया गेट बाहर, सूजे खां की खिड़की, अलीगोल सहित अन्य निचले इलाकों में नालियां ओवर फ्लो हो गई। यह भी पढ़ें- Jhansi News: मेघों ने खोला खजाना, 'इंतजाम' हुए 'पानी-पानी' सड़कें पानी में डूबी रहीं। जिससे लोग घरों में कैद होकर रह गए। सुबह 5.51 बजे घने बादलों के बीच सूर्योदय हुआ। इसके बाद छ...