Jhansi News: नाले के पानी में डूबकर किसान की मौत
झांसी, अगस्त 27 -- Jhansi News: झांसी। समथर थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव पिरौना में खेत पर गए किसान की नरवा यानी नाले में डूबकर मौत हो गई। गुरुवार को उसका शव पानी में उतराता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव पिरौना निवासी किसान 45 वर्षीय भंवर सिंह किसान थे। बीती देर शाम वह तिली के खेत पर पानी का खादा काटने के लिए गए थे। तभी वह पास से निकले नाले के पास गए। वहां जहां पैर फिसलने से उफनाए नाले में डूब गए। वहीं बारिश होने की वजह से लोगों ने नहीं देखा। देर रात जब तक घर नहीं पहुंचते तो परिजन उन्हें तलाशने गए। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। गुरुवार को सुबह फिर उनकी तलाश की गई। तभी पास से निकले नरवा में उसका शव दिखाई दिया। जिससे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। भंवर सिंह के शव पड़े होने की खबर से आसपास हड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.