Jhansi News: नहाते वक्त धसान नदी में डूबकर युवक की मौत
झांसी, अक्टूबर 22 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। लहचूरा थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गुरुवार दोपहर धसान नदी में नहाते वक्त 22 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। वहीं उसे दोस्त ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन, वह विफल रहा। हालांकि पुलिस ने तीन घंटे तक तगड़े रेस्क्यू के बाद उसका शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली गरौठा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुरा के रहने वाले कृपाल सिंह का 22 वर्षीय बेटा दीप सिंह गुरुवार को कहीं जा रहा था। तभी रास्ते में गांव का ही उसका दोस्त कुलदीप सिंह अपनी शादी कार्ड बांटने निकला था। इसी बीच दीप भी उसी के साथ बाइक पर सवार हो गया। सुबह करीब पौने 11 बजे जैसे ही वह गांव गुढ़ा स्थित झारखंड धाम मंदिर पहुंचे तो बाइक खड़ी करने लगा। इसी बीच दीप कपड़े उतारकर नदी में नहाने चला गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.