Jhansi News: नशे में युवक ने खुद को मारी ब्लेड,गंभीर
झांसी, जुलाई 26 -- Jhansi News: झांसी। गुरसरांय थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। नशे में एक युवक ने स्वयं पर ब्लेड मार ली। जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बा गुरसरांय निवासी 32 वर्षीय रवि बीती देर शाम घर पर था। तभी नशे की हालत में आया और कमरे में चला गया। वहां उसने ब्लेड निकाला और सीने पर काट लिया। इसके बाद उसने कई बार किए। जिससे लहूलुहान होकर छटपटाने लगा। आनन-फानन में परिजन मदद को दौड़े। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरायं में भर्ती कराया गया है। ड्यूटी पर तैनात डॉ. रवि अनुरागी ने बताया कि लहूलुहान हालत में युवक को इलाज के लिए लाया गया था। उसके सीने में गहरे घाव हैं। साफ-सफाई के बाद मरहम पट्टी की गई है। उसका इलाज चल रहा है। हालत स्थिर है। परिजनों की मानें तो अधिक शराब के नशे में यह कदम उठाया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.