Jhansi News: नशे में छत से गिरकर 45 वर्षीय युवक की मौत
झांसी, जुलाई 11 -- Jhansi News: झांसी। टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। मोहल्ला टोडी में नशे में कपड़े उठाने गए युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला टोडी निवासी मुरलीधर यादव का 45 वर्षीय बेटा रामकिशोर यादव खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की देर रात वह नशे की हालत में आया और छत पर पड़े कपड़े उठाने चला गया। उतरते वक्त अचानक उसका पैर सीढ़ियों से फिसल गया। जिससे कई फीट नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन रोने-बिलखने लगे। आनन-फानन में उसे एक प्राइवेट क्लीनिक पर ले गए। जहां उसके सिर पर टांके आए। इसके बाद हालत और गंभीर रूप से हो गई। शनिवार सुबह उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। आनन-फानन में उसे लेकर मेडिकल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.