Jhansi News: नवरात्र का इंतजार, मां की प्रतिमा गढ़ रहे मूर्तिकार
झांसी, अक्टूबर 5 -- Jhansi News: झांसी। जल्द ही शहर झांसी दुर्गा महोत्सव के रंग में रंगा होग। 10 अक्तूबर को पितर पक्ष खत्म होते ही हर तरफ 'शक्ति की भक्ति' होगी। 11 अक्तूबर से दुर्गा महोत्सव प्रारंभ होंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए समितियों की बैठकों के दौर शुरू हो गए। कला केंद्रों पर मूर्तिकार रुंदी मिट्टी को मां दुर्गा का आकार देने में लगे हुए हैं। दिनों-दिन उनकी व्यस्तता बढ़ती जा रही है। दिन-रात दुर्गा प्रतिमाएं तैयार करने में लगे हुए हैं। कहीं कच्ची प्रतिमाएं सूख रही हैं तो कहीं रंग-रोगन, श्रृंगार की तैयारी है। शहर में करीब 50 से 60 स्थानों पर प्रतिमाएं बनाई जाती हैं। कई कलाकेंद्रों पर कमेटियों के ऑर्डर लगे हुए हैं। शहर में करीब 12 से 1300 स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए जाएंगे। वहीं अबकी दुर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.