झांसी, जुलाई 24 -- Jhansi News: झांसी। यदि किसान फूलों की खेती करके अधिक कमाई करना चाहते है तो वह इसकी तैयारी शुरू कर दें। नवदुर्गा और दीपावली तक अधिक मात्रा में फूल उपलब्ध हो सकेंगे। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के पुष्पविज्ञान एवं भूदृश्य निर्माण विभाग के वैज्ञानिकों ने किसानों को नवदुर्गा एवं दीपावली के दौरान गेंदे के फूलों की अधिक मांग का लाभ उठाने के लिए जुलाई-अगस्त में नर्सरी तैयार करने की सलाह दी है।

नर्सरी तैयार करने के तरीके वैज्ञानिकों का कहना है कि समय पर तैयार की गई नर्सरी से किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे मिलने के साथ बेहतर उत्पादन एवं अधिक आय प्राप्त हो सकती है। डॉ. प्रियंका शर्मा एवं डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि गेंदे के बीज की बुवाई मौसम के अनुसार अलग-अलग समय पर की जाती है। यदि किसान नवदुर्गा एवं दीपावली के अव...