Jhansi News: नर्सरी स्कूल के नवीन परिसर का हुआ उद्घाटन
झांसी, अगस्त 17 -- Jhansi News: झांसी। विगत कई वर्षों से बच्चों की प्रारम्भिक शिक्षा के लिए संचालित बेतवा नर्सरी स्कूल के नवीन परिसर का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की विशिष्ट उपस्थिति में महिला समाज सेवा समिति की अध्यक्ष जया शर्मा ने किया। रेलवे अधिकारियों एवं समिति की पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौध रोपे गए। बेतवा नर्सरी स्कूल का संचालन मंडल रेल चिकित्सालय के सामने बनाए गए नवीन परिसर में किया जाएगा। विद्यालय में आगामी वर्ष से प्ले सेंटर से कक्षा 5 तक का संचालन किया जाएगा। विद्यालय में छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए एक्टिविटी रूम में प्रोजेक्टर, स्मार्ट टी.वी., कई प्रकार के खिलौने, स्लाइड एवं ट्राई-साइकिल की व्यवस्था की गई है। बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यालय परिसर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं तथा स्कूल बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.