झांसी, सितम्बर 29 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर में दिल झकझोर देने वाली घटना हुई। मंगलवार दोपहर पितर पूजन के दौरान सुखनई में पानी में डूबने से पिता-पुत्र, भतीजे समेत समेत पांच की मौत हो गई। करीब आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों के शवों को बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि एक को बचाने में सभी डूब गए। कस्बा रानीपुर के देवरी सिंहपुरा के रहने वाले विजय तिवारी ने बताया कि सोमवार को 45 वर्षीय अनूप तिवारी के बड़े पापा (ताऊ) का श्राद्ध हुआ था। मंगलवार दोपहर वह अपने 12 वर्षीय बेटे अर्पित तिवारी, परिवार के 26 वर्षीय अभिनय तिवारी बेटा अजय तिवारी, 21 वर्षीय श्रेयांश तिवारी बेटा विनय तिवारी और जालौन के 23 वर्षीय पुष्कर शुक्ला बेटा संजीव शुक्ला के साथ पास से निकली सुखनई में डैम के पास पिंडदान व नहाने आए थे...