झांसी, सितम्बर 1 -- Jhansi News: झांसी। गांवों से शहर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार मुरलीवाले के रंग रंग गए हैं। शुक्रवार की मध्य रात्रि भगवान का प्रकाट्योत्सव मनाया जाएगा। हर तरफ नंद के आनंद भयौ जय कन्हैयालाल की। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों से घरों तक सजावट शुरू हो गई है। श्रीकृष्ण मंदिरों में अनुष्ठान चल रहे हैं। वहीं पुलिस लाइन, थानों को भी सजाया जा रहा है। जगह-जगह भगवान की झांकियां लगाई जाएगी। गुरुवार को फल-फूल, ड्राईफूड, मक्खन, मिश्री, पूजन सामग्री, पत्रक, कलेंडर, मुरली, पोशाक, झूला सहित अन्य सामग्रियां खूब बिकीं। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि भगवान कृष्ण कन्हैया का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी 4 सितंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। अष्टमी 3 सितंबर को रात्रि 1 बजकर 5 मिनट प...