झांसी, अगस्त 6 -- Jhansi News: झांसी संवाददाता । नगर आयुक्त ने वार्ड नं 59 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालियों के चौराहा पास बने मूत्रालय को आवश्यकता स्थल के अनुसार शौचालय बनाये जाने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। बड़ा बाजार को जाने वाले रास्ते पर विजय साइकिल स्टोर के पास जल निगम द्वारा डाली गयी पाइप लाइन के बाद सड़क मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है जिसको ठीक कराये जाने के लिए अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिये गये कि जल निगम के सम्पर्क स्थापित कर ठीक कराएं।

सफाई व्यवस्था सेन्ट्रल बैंक आॅफ इण्डिया के एटीएम के पास बने चबूतरे के नीचे काफी मात्रा में लोगों द्वारा कचरा डाला जा रहा है चारों तरफ से बन्द होने पर सफाई नहीं हो पा रही है जिसको तुड़वाते हुए सफाई कराये जाने तथा लगी मोटर जिस विभाग द्वारा लगायी गयी हो, को आवश्यकतानुसा...