झांसी, सितम्बर 15 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता । नगर आयुक्त आकांक्षा राणा का स्थानान्तरण हो गया है। उनके स्थान पर नए नगर आयुक्त अन्ना सुदन ने कार्यालय आकर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने विभागीय अफसरों से परिचय प्राप्त किया। कामकाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आधार पर पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने सफाई सहित अन्य कामों पर विशेष फोंकस देने को कहा। इसके अलावा अतिक्रमण के बारे में भी जानकारी ली। अन्ना सुदन उत्तर प्रदेश कैडर के 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 26 नवंबर 1989 को केरल में हुआ। वह कन्याकुमारी जिले से ताल्लुक रखने वाले हैं। इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की है। वह बाराबंकी में मुख्य विकास अधिकारी रह चुके हैं और ग्रामीण विकास व कल्याणकारी योजनाओं को ला...