Jhansi News: धू-धूकर जला पान का खोखा, हजारों का नुकसान
झांसी, अक्टूबर 28 -- Jhansi News: झांसी (बबीना), संवाददाता। बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत मेन रोड हाट बाजार स्थित एक पान के लोहे के डिब्बे में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक हजारों रुपए के माल का नुकसान हो चुका था। बबीना के रहने वाले अजय मिश्रा उर्फ अज्जू मेन रोड हाट बाजार स्थित पान का डिब्बा लगाकर अपना परिवार चलाते हैं। मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। करीब 11 बजे अचानक खोखे से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। खबर पाकर पहुंचे अजय ने बताया कि पूरा खोखा धू-धूकर जल रहा था। ताला खोलकर पड़ोसियों की मदद से बाल्टियों में पानी की बौछार की गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.