Jhansi News: धूमधाम से निकाली गई कांवड़ यात्रा
झांसी, अगस्त 17 -- Jhansi News: झांसी (बबीना)। सावन के तीसरे सोमवार बबीना में धूमधाम से से कांवड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में कांवड़िए ने त्रिलोकीनाथ मंदिर में भगवान का अभिषेक किया। सुकवां-ढुकवां बांध पर पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने बेतवा नदी से कांवड़ में पवित्र जल भरा। इसके बाद आयोजक दीपक सिंह के नेतृत्व में ढोल-डीजे के साथ कांवड़ यात्रा त्रिलोकीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा नगर शिवमय हो गया। जगह-जगह यात्रा का फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए फल, ठंडा शरबत और पानी की व्यवस्था की गई। त्रिलोकीनाथ मंदिर पर बबीना थाना प्रभारी राहुल सिंह राठौर ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और फल वितरित किए। यह भी पढ़ें- 25 किमी की कांवड़ यात्रा कर लकरगड़ढा एवं देवपहाड़ी शिव मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.