झांसी, सितम्बर 15 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। तीन दिनों से छका रहे मौसम ने भादौं में बुंदेलों की बेचैनी बढ़ा दी हैं। मंगलवार को चटक धूप के बाद बादलों ने शहर घेरा। खंड-खंड बूंदाबांदी हुई। इसके बाद निकले सूरज ने झांसीवालों को परेशान कर दिया। मौसम के उतार चढ़ाव में अधिकतम पारा 32 तो न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। गुजरे, तीन दिनों मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। रात छुटपुट बूंदें गिरीं। उम्मीद थी कि मंगलवार मौसम खुश्क रहेगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। 6.01 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद लगातार मौसम में तेजी आई। 7.30 बजे बादल छा गए। कुछेक स्थानों पर छुटपुट बूंदें पड़ीं। 9.30 बजे इतनी चटक धूप थी कि सब्जी-भाजी की खरीदारी को निकले बंदे परेशान हो गए। आढ़तिया छांव करते दिखे। 10.30 बजे मौसम और तल्ख होता गया। दोपहर 12.30 बजते ही चटक धूप, बादल से बढ़ी उमस ने झांस...