Jhansi News: धीमी-तेज बारिश में भीगा रानी का शहर
झांसी, अगस्त 20 -- Jhansi News: झांसी। गुरुवार से सुबह से मेघों ने खजाना खोल दिया। करीब दो घंटे तक धीमी-तेज बारिश हुई। जिसमें रानी का शहर खूब भीगा। बारिश ने स्मार्ट सिटी में शुमार झांसी की सड़कों को तलैया बना दिया। कई जगह जल-जमाव हो गया। जिससे आने-जाने में लोगों को असुविधा हुई। बीती रात मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। गुरुवार तड़के चार बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद लगातार शहर को बादल घेरे रहे। मौसम के उतार-चढ़ाव में अधिकतम पारा 32 तो न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह से मौसम का मिजाज कुछ अलग रहा। सुबह 5.51 बजे घने बादलों के बीच सूर्योदय हुआ। सुबह 7.30 बजे बजते ही मेघों ने दस्तक दी। झमाझम बारिश हुई। इसके बाद बादलों की रफ्तार घटी। रिमझिम पानी बरसता रहा। जिससे बड़ाबाजार, मानिक चौक, गंज, सुभाष गंज, तलैया, नरिया बाजार, बिसाती बाजार, चूड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.