Jhansi News: धान लदे ट्रैक्टरों से लगा तगड़ा जाम
झांसी, अक्टूबर 15 -- Jhansi News: झांसी (चिरगांव), संवाददाता। कस्बा चिरगांव स्थित गल्ला मंडी में धान बेचने के लिए आने वाले ट्रैक्टरों की बढ़ती संख्या से जाम आम हो गया। गुरुवार केा मंडी गेट के बाहर सड़क के दोनों ओर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसकर राहगीर, स्कूली बच्चे, मरीज परेशान हो गए। खासतौर से गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतें हुईं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि मंडी में धान लेकर आने वाले ट्रैक्टर सड़क के दोनों ओर खड़े हो जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। कई बार लोगों को सड़क पार करने और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है, जब जाम में एंबुलेंस फंस जाती है। ऐसे में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद जाम की समस्या पर प्रभावी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.