झांसी, अक्टूबर 13 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। मध्य प्रदेश में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव कुंवरपुरा में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में वह फंदे पर झूलता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने कुछ लोगों पर मृतक को धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। गांव कुंवरपुरा का रहने वाला 32 वर्षीय जितेंद्र यादव खेती-किसानी का परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की शाम वह घर पर था। पत्नी मंजू खेत पर काम करने गई थी। जबकि उसके बच्चे खेल रहे थे। मां अपने कामों में व्यस्त थी। ताी जितेंद्र अंदर के कमरे में गया। वहां रस्सी से उसने फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। देर शाम जब पत्नी अंजू घर लौटी तो जितेंद्र की कोई आहट नहीं हुई। जिससे उसे शंका हुई। उसने अंदर जाकर देखा तो जितेंद्र फंदे पर झूल रहा थ...