झांसी, नवम्बर 24 -- Jhansi News: झांसी (गुरसरांय)। शासन ने गुरसरांय के धनौरा-प्रतापपुरा-देवरी मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 42 करोड़ 15 लाख 8 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए 4 करोड़ 21 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। 12.600 किलोमीटर लंबाई वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया था। इसके बाद शासन द्वारा जारी शासनादेश के माध्यम से इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी स्वीकृति के अनुसार परियोजना में पांच वर्ष का अनुरक्षण कार्य भी शामिल है। इस मार्ग के बनने से ...