Jhansi News: देवों के देव महादेव की भक्ति में डूबी रानी की नगरी
झांसी, जुलाई 30 -- Jhansi News: झांसी। ,..हर-हर महादेव की गूंज, ..बजते ढोल ताश, ..देवालयों-शिवालयों का मुहाना और ..सावन का पहला दिन। गुरुवार से शुरू हुए सावन के महीने के पहले दिन रानी की नगरी देवों के देव महादेव की भक्ति में डूब गई। गांवों से शहर तक अभिषेक, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक के बीच भोलनाथ का श्रृंगार हुआ। फिर ढोल-ताशे, घंटे-घड़ियाल, शंख ध्वनि के बीच मंगल आरती हुई। इसके बाद जाप, पाठ, शिव चालीसा हुआ। मढ़िया मोहल्ला स्थित महाकालेश्वर में सुबह-सवेरे भगवान का विशेष अभिषेक हुआ। मंत्रोच्चारण गूंज उठे। घंटा-घड़ियाल के बीच भोलेनाथ की महा-आरती हुई। बच्चे, बूढ़े, जवान, महिला, पुरुष सभी भगवान भोले को मनाने पहुंचे। सैंयर पहाड़ स्थित बूढ़े महादेव मंदिर पर साधू-महंतों ने भगवान का जलाभिषेक किया। पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर में आस्था मेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.