Jhansi News: देर रात अपर निदेशक स्वास्थ्य ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
झांसी, अगस्त 5 -- Jhansi News: झासी। अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, झांसी मंडल डॉ. आर.के. सोनी ने मंडलीय परियोजना प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आनंद चौबे के साथ जिला चिकित्सालय झांसी का रात्रिकालीन औचक निरीक्षण किया। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ आर. के. सक्सेना उपस्थित थे। निरीक्षण में अस्पताल की अधिकांश मूलभूत व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अस्पताल का स्टेमी कक्ष पूर्णतः क्रियाशील मिला तथा हृदय रोगियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप उपचार उपलब्ध कराया जा रहा था। इमरजेंसी में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, ड्यूटी रोस्टर का अनुपालन तथा अस्पताल परिसर एवं आपातकालीन कक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.