Jhansi News: दुकानदारों ने सौंपा ज्ञापन, दुकानें न हटाने की मांग
झांसी, अक्टूबर 22 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता । नगरा तह बाजारी क्षेत्र हाट के मैदान में मीट-मछली, मुर्गा विक्रेताओं को नोटिस के बाद वह आक्रोशित हो गए। गुरुवार को बड़ी संख्या दुकानदार डीआरएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपा। जिसमें दुकानें न हटाए जाने की वकालत की गई। ज्ञापन में दुकानदार अमर सिंह, राकेश खटीक, माजिद,आकाश, सुनील रैकवार, साजिद, मनोज, मुकेश हरीश बाबू , श्याम वर्मा सहित अन्य ने बताया कि वह बरसों से यहां दुकानें लगाकर परिवार का पेट पाल रहे हैं। ठेके की पर्ची कटवाते हैं। शुल्क जमा कर रहे है। परंतु रेलवे द्वारा दुकानदारों से नए टेंडर में पैरा 9 एवं 10 की मीट ,मछली ,गुम्मा व बजरी की दुकानें व ढाबे हटाने को कहा गया है। जिससे वह परेशान हैं। इस बीच कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। हालांकि रेलवे अफसरों ने दुकानदारों को बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.