झांसी, सितम्बर 19 -- Jhansi News: झांसी (बरुआसागर), संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बरुआसागर किले पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि झांसी के प्रभारी मंत्री एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प माह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सेवाकाल में गरीब, वंचित और जरूरतमंदों के कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में आवास, आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज जैसी योजनाओं से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और पीपीई किट देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- दीपोत्सव के साथ सेवा संकल्प माह का शुभारंभ श्रम विभाग द्वारा कौशल योजना के तहत महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितर...