झांसी, जुलाई 19 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। शनिवार की रात रिमझिम बारिश हुई। उम्मीद थी कि छुट्टी का दिन खूबसूरत भीगेगा। पर, इससे इतर रविवार मौसम बदला-बदला रहा। धूप ने परेशानी तो जमीन से छूटे भभके ने उमस बढ़ा दी। जिससे झांसीवालों की बेचैन रहे। हर कोई पसीने से तर-ब-तर रहा। दिन में कुछ देर बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम ने दिन काटना मुहाल कर दिया। हर कोई बे-जोड़ उमस की गिरफ्त में रहा। बादलों के बनते-बिगड़ते मूड से 36 डिग्री पर टिक गया। जबकि न्यूनतम ताप 27 डिग्री दर्ज किया गया। शाम एक बार सुहानी हुई। बादलों ने मन मोहा। हवाएं भी रास आई। कुछ देर को झमाझम बारिश हुई। हालांकि आसपास के इलाके में छुटपुट बूंदाबांदी हुई। रविवार सुबह 5.29 बजे हुए सूर्योदय हुआ। बादल शहर को घेरे रहे। 8.30 बजे से आकाश आंशिक साफ होने लगा। 10.30 बजे के करीब बादल अब बरसे ...