Jhansi News: दारू पार्टी से इंकारा पर लाठियो से बार
झांसी, अक्टूबर 26 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव वीरा में दबंगों ने युवक को घर में घुसकर पीट दिया। जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि दारू पार्टी से इंकार करने पर लाठी-डंडों से हमला किया गया।गांव वीरा का रहने वाले पीड़ित चतुराराम ने बताया कि वह अपने घर पर था। तभी गांव के कुछ दबंग आये और घर मे जबरन पार्टी करने की बात कहने लगे, जिसका उसने विरोध किया, तो उक्त लोगो ने एक राय होकर उसकी मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीडित ने शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.