Jhansi News: दहेज हत्या का 25 हजार का इनामिया मुठभेड़ में धरा
झांसी, सितम्बर 25 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता।सीपरी बाजार थाना पुलिस व स्वॉट टीम ने दहेज हत्या के मामले में वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में धर-दबोचा। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस सहित अन्य बरामद किया है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी फौजी चौराहा के पास किराए के मकान में गुजरी 30 अगस्त की रात 29 वर्षीय सुधा उर्फ शिवानी गंभीर हालत में बंद कमरे में मिली थी। आरोप था कि पति अभियुक्त यश ठाकुर द्वारा उसके साथ मारपीट की गई तथा कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया। 31 अगस्त को सुबह कमरा खोले जाने पर सुधा अचेत एवं रक्तरंजित अवस्था में मिली। उसे मेडिकल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता संतराम वंशकार की तहरीर पर पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.