झांसी, अगस्त 22 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में बारिश में दलदल बनी कच्ची सड़कें मुसीबत से कम नहीं। शनिवार को ग्राम पंचायत भटपुरा के मजरा फूलपुरा में बारिश के बाद दलदल में स्कूली वैन गई। चालक ने काफी कोशिश की। लेकिन, नहीं निकाल पाया। बाद में बच्चों ने धक्का दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबर हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं लोगों की मशक्कत के बाद वैन को बाहर निकाला जा सका। एक स्कूली बच्चों से भरी वैन भरी थी। मजरा फूलपुरा से वह बच्चों को स्कूली छोड़ने जा रही थी। यह भी पढ़ें- Jhansi News: वायरल वीडियो : दलदल भरे रास्ते पर फंसी स्कूली वैन, बच्चों ने धक्का देकर निकाला जैसे ही चालक कच्चे रास्ते से निकालने लगा। तभी गहरे गड्ढे और कीचड़ में वैन फंस गई। ...