झांसी, अक्टूबर 3 -- Jhansi News: झांसी। घर जा रहे इंवेट ऑर्गेनाइजर को जबरन कोतवाली थाने लाकर दरोगा और सिपाहियों ने धोखाधड़ी कर छह लाख रुपए व दो मोबाइल ले लिए। विरोध करने पर पांच लाख का कुबूलनामे का सिपाहियों से वीडियो बनाया। बाद में 20 हजार रुपए लेकर छोड़ दिए। पीड़ित का आरोप है कि जब पूरी रकम मांगी तो साइबर क्राइम में उसे जेल भिजवा दिया। वहीं मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। पंचवटी कॉलोनी निवासी शारिक सिद्दीकी ने इंवेट ऑर्गेनाइजर है। उन्होंने तहरीर देते हुए बताया कि बीते साल 12 नवंबर को वह स्कूटी से घर आ रहा था। तभी उन्नाव गेट बाहर एक वाटिका के पास थाना कोतवाली के सिपाही राजेश पाल, कपिल चाहर समेत दो अन्य सिपाहियों ने उसे रोका। विरोध करने पर गाली-गलौज कर थाना ले आए। यहां गाड़ी की चाबी छीन ली और डिग्गी में व्यवसाय ...