Jhansi News: दबंगों ने घर में किया कब्जा, कार्रवाई की मांग
झांसी, जुलाई 26 -- Jhansi News: गुरसरांय। थाना क्षेत्र में दबंगों ने मकान पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित गौरीशंकर ने थाने में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी इंदिरा वर्मा के नाम जमीन है। जो मौजा मडोरी तहसील गरौठा में है। उस पर इंदिरा वर्मा के जेठ रामस्वरूप व लखनलाल ने जबरन कब्जा कर लिया है और फर्जी वसीयतनामा करा लिया है! जबकि इसका गरौठा तहसील में मुकदमा चल रहा था। जिसका केस इंदिरा वर्मा जीत गई थी। लेकिन इसके बाद भी विपक्षियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बेटी जमीन दिलाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.