झांसी, नवम्बर 10 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद अब अपने कामकाज और नौकरी पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में उमड़ने लगी है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि जनरल और स्लीपर कोच यात्रियों से ठसाठस भरे चल रहे हैं। वहीं, एसी कोच में भी वेटिंग टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ से कंफर्म टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। त्योहार के दौरान घर आए लोग अब वापस मुंबई लौट रहे हैं। इसके चलते झांसी से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। कई ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ट्रेन के स...