Jhansi News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
झांसी, जुलाई 23 -- Jhansi News: झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर गांव करगुवां के पास तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार को रौंद डाला। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टहरौली थाना क्षेत्र के गांव पथरेड़ी निवासी रोहित बेटा रोशनलाल अपनी ससुराल गांव करगुवा आया था। बुधवार की देर रात वह वापस घर जा रहा था। जैसे ही बाइक लेकर हाइवे पर गांव करगुवां के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं रोहित पिकअप की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। चश्मदीदों की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.