झांसी, नवम्बर 15 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। डगरिया-काशीनगर रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने खेत से पैदल घर आ रहे 35 वर्षीय युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिजौली के काशीनगर डगरिया के रहने वाले चतुर झा का 35 वर्षीय बेटा राजवली मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार को वह पास के ही खेत पर मजदूरी को गया था। देर रात वहां से वापस घर आ रहा था। जैसे ही हाइवे के कुछ दूरी पर डगरिया मोड़ पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा डंपर टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि राजवली उछलकर गिरा और डंपर के पहियों की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर...