Jhansi News: तेज बारिश से सड़के बनी तलैया नाले नालियां ओवरफ्लो
झांसी, सितम्बर 3 -- Jhansi News: झांसी। बंगाल की खाड़ी के बने दबाव से बुंदेलखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बुधवार की रात से रिमझिम फुहारे पड़ी जो आधी रात के बाद तक बरकरार रही। इसके बाद गुरुवार तड़के से शुरू हुई झमाझम बारिश से नाली-नालियां ओवरफ्लो होने से इंतजामों की पोल खुल गई। कच्चे मकान से पानी टपकने लगा। सड़कें जलमग्न हो गईं। चौक चौराहा से निकलना तक मुहाल हो गया। प्रमुख सड़कों पर भारी जल जमाव से यातायात बाधित हो गया। कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिक डॉक्टर आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से पूरे बुंदेलखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Jhansi News: तेज बारिश में भीगा शहर, नाले-नालियां ओवर-फ्लो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.