झांसी, सितम्बर 4 -- Jhansi News: झांसी,। भादौं में मेघों की मेहरबानी मुसीबत बन गई है। गुरुवार की देर रात से बादल कभी धीमे तो कभी तेज बरसे। यह क्रम शुक्रवार तक बरकरार रहा। जिससे अधिकांश स्थानों पर जलजमाव हो गया। पुल-पुलियों से निकलना मुहाल हुआ। चौक-चौराहों प्रमुख सड़कें पर पानी भरा होने से रफ्तार पर ब्रेक लगे। जिसका सीधा असर यातायात पर पड़ा। नगर की प्रमुख सड़कें हो या फिर हाइवे वाहनों की दूर-दूर तक कतारें लगी रहीं। गुरुवार दिन भर रिमझिम बारिश हुई। वहीं रात गहरी होते ही बादलों ने रफ्तार पकड़ ली। आधी रात तक मेघ एक सिम्त बरसे। इसके बाद धीमी-तेज बारिश होती रही। कुछ देर के ठहराव के बाद शुक्रवार सुबह साढ़े बजे से फिर बादलों ने खजाना खोल दिया। जिससे झांसी-कानपुर, ग्वालियर, खजुराहो, शिवपुरी, ललितपुर हाइवे पर कई स्थानों पर भारी जलजमाव हो गया। जिससे दूर-...