Jhansi News: तीसरी रेल लाइन के विद्युतीकरण का किया निरीक्षण
झांसी, अक्टूबर 12 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। आगासोद-बीना रेलखंड पर नव-निर्मित तीसरी रेल लाइन के विद्युतीकरण का कार्य 25 केवी विद्युत प्रणाली के अंतर्गत पूर्ण कर लिया गया है। सोमवार प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज, जे. सी. एस. बोरा द्वारा उक्त रेलखंड पर विद्युतीकरण से संबंधित विद्युत प्रतिष्ठानों एवं उपकरणों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परख निरीक्षण यान एवं टावर वैगन के माध्यम से विद्युत कर्षण प्रणाली से संबंधित विभिन्न अवसंरचनाओं एवं उपकरणों का गहन परीक्षण किया गया। इसमें समपार फाटक, स्विचिंग पॉइंट, ओवरहेड इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट (ओएचई) के खंभों, ओवरहेड विद्युत तारों तथा अन्य आवश्यक विद्युत प्रतिष्ठानों की बारीकी से जाँच की गई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सासाराम-भभुआ रेलखंड के 47.50 रूट किलोमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.