Jhansi News: तीन लाख खर्च दिखा कागजों पर लगाएं पौधे
झांसी, अक्टूबर 1 -- Jhansi News: झांसी। झांसी में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में देवरीसिंहपुरा ग्राम पंचायत में कई स्थानों पर कागजों में वृक्षारोपण का काम दिखाया गया, लेकिन मौके पर न तो गड्ढे मिले और न ही पौधे। इन कार्यों पर 3 लाख 6 हजार 144 रुपये खर्च दिखाया गया था। मामले में ग्राम विकास अधिकारी बृजेंद्र द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है और जांच के लिए गुरसराय के खंड विकास अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है। झांसी के विकासखंड बंगरा की ग्राम पंचायत देवरीसिंहपुरा में विकास कार्यों के नाम पर खर्च की गई सरकारी धनराशि को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 29 सितंबर को मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान बेदिया बाबा के पास गाटा संख्या 816 में प्लांटेशन वर्क का निरीक्षण किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.