झांसी, जुलाई 23 -- Jhansi News: झांसी। राजकीय जिला पुस्तकालय में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हो गया। उद्घाटन पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव पी.के. अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने पुस्तक संस्कृति को समाज के बौद्धिक विकास का आधार बताई। कहा कि पुस्तकों से बेहतर कोई मित्र नहीं होता। युवाओं से नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने का आह्वान किया। साहित्य प्रेमी, विद्यार्थी, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों से संबंधित हिंदी, अंग्रेजी, प्रतियोगी परीक्षाओं, साहित्य, इतिहास, विज्ञान, संस्कृति, बाल साहित्य तथा प्रेरणादायक पुस्तकों का आकर्षक संग्रह प्रदर्शित किया गया। जिससे पाठकों को एक ही स्थान पर विविध प्रकार की पुस्तकों का अवलोकन करने का अवसर मिल रहा है।

प्रदर्शनी का उद्देश्य राजकीय जि...