झांसी, अगस्त 16 -- Jhansi News: झांसी। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांव रौनी में खेत किनारे तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव रौनी में 60 वर्षीय सुरेश कुमार किसान थे। रविवार शाम वह अपने खेत काम करने गए थे। उनकी तालाब के किनारे तालाब बना है। वह खेत से निकल रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया। जिससे वह संभल नहीं सके और सीधे तालाब में गिरकर पानी में डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब ग्रामीणों न उन्हें तालाब में डूबा देखा तो दंग गए। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। खबर पाकर पहुंचे उनके परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाट्रम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो पोस्...