Jhansi News: तालाब में डूबने से युवक की मौत
झांसी, अगस्त 31 -- Jhansi News: झांसी/बबीना। बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम रसीना में बंजर जमीन पर बने तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गांव रसीना निवासी 35 वर्षीय अमित यादव बंजर जमीन पर बने तालाब के पास था तभी पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया। सूचना पर एसआई जितेंद्र सिंह, एसआई अतुल कुमार पांडे, कांस्टेबल रोहन कुमार और कांस्टेबल बलराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकलवाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित अपने छोटे भाई अनिल यादव के साथ गांव में रहता था। दोनों भाई मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.