Jhansi News: तनाव में सैलून संचालक ने फांसी लगाकर दी जान
झांसी, अगस्त 13 -- Jhansi News: झांसी। तनाव से ग्रसित 35 वर्षीय हेयर सैलून संचालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर के पीछे पड़े टपरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिला तो परिवार में कोहराम में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नया खेड़ा निवासी मनोहर सेन का बड़ा बेटा रवि सेन सुकवा-डुकवा रोड पर अपने छोटे भाई शंकर के साथ हेयर सैलून चलाता था। बीती देर शाम रवि घर पर आया और घर के पीछे बने टपरे में गया। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। मां भैंसों के लिए चारा लेने खेत पर गई थी। तभी उसने रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। देर रात जब मां घर लौटी तो उसने पीछे बने बाड़े का गेटा खुला देखा। अंदर जाकर देखा तो चीख पड़ी। बेटे रवि का शव फंदे पर झूल रहा था। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। परिजन फूट-फू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.