झांसी, सितम्बर 14 -- Jhansi News: झांसी। प्रभारी डीएम सीडीओ विकास भवन में अपने कक्ष से जूम मीटिंग की। इसमें जियो टैगिंग में फिसड्डी रहे डीडी कृषि का वेतन रोक दिया है। इसी के साथ दो विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि 45 दिनों में विभागों के पौधरोपण का भौतिक सत्यापन होगा।

शो-कॉज नोटिस जारी सीडीओ ने उद्यान विभाग, लोक निर्माण विभाग को शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया। कहा कि सभी विभाग जिन्होंने अभी तक किए गए लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण की शत प्रतिशत जियो टैगिंग नहीं की है वह तत्काल शत प्रतिशत जियो टैगिंग करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पौधों का रखरखाव बेहतर हो, ताकि वह जीवित रहे, इस कार्य में हीला हवाली करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया प्रभारी डीएम ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष किय...