Jhansi News: डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन घायल
झांसी, जुलाई 30 -- Jhansi News: झांसी। झांसी-खजुराहो नेशनल हाइवे पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक कस्बा सकरार में ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। मारकुआ निवासी 24 वर्षीय रितेश बेटा बलराम गांव के साथी तेजराम बेटा सोमनाथ तथा संतोष कुमार के साथ मऊरानीपुर से झांसी की ओर जा रहे थे। जैसे ही गुरुवार दोपहर बाइक लेकर ओवरब्रिज पर पहुंचे। तभी उनका संतुलन बिगड़ गया। बाइक लहराते हुए डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम और पैरामेडिक डॉक्टर सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक इलाज देने के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, संतोष कुमार और तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.