Jhansi News: ठेकेदार के घर से जेवर समेत लाखों की चोरी
झांसी, अक्टूबर 8 -- Jhansi News: झांसी। कटेरा थाना क्षेत्र के गांव मगरवारा में चोरों ने ठेकेदार के सूने मकान को निशाना बनाया। दरवाजे की कुंडी उखाड़ कर घर में दाखिल हुए चोर अलमारी सूटकेस के लॉक तोड़कर सोने चांदी के लाखों के जेवरात समेत भारी मात्रा में नगदी लेकर चंपत हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मगरवारा के रहने वाले निलेश अहिरवार झांसी में ठेकेदारी का काम करते हैं। वह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। गांव में उनके पिता रहते हैं। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को पिता भी मजदूरों के साथ झांसी चले गए थे, जिसके बाद मकान पूरी तरह सूना था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान के गेट की कुंडी उखाड़ी और अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने अलमारी सूटकेस के लॉक तोड़े। उसमें रखे 4 लाख पचास हजार के जेवर और तीस ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.