झांसी, अक्टूबर 31 -- Jhansi News: झांसी/चिरगांव संवाददाता चिरगांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। शनिवार सुबह स्कूल जा रही कक्षा 9 की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वही पुलिस में जांच शुरू कर दी है।गांव रनगुवां की रहने वाली 14 साल की सुरेंद्र शाह की बेटी राशि चिरगांव के जीडी पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। शनिवार को वह अपनी बहन के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी। खादी भंडार वाली गली के सामने उसने सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर किसी का इंतजार करना शुरू कर दिया। इसी दौरान रामनगर रोड की ओर से पहाड़ी चुंगी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राशि उछलकर दूर गिरी और ट्रैक्टर के...