Jhansi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा वृद्ध पहियों के नीचे आया, मौत
झांसी, जुलाई 16 -- Jhansi News: झांसी। समथर थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गुरुवार शाम गांव बहादुरपुर के पास गड्ढों की वजह से संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार वृद्ध नीचे गिरकर पहियों की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रॉली सवार परिवारवाले घटौरिया पूजन कर लौट रहे थे। जिससे खुशियां गम में बदल गई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला मेवाती चौराहा निवासी 60 वर्षीय भगवान दास के घर में कोई कार्यक्रम था। गुरुवार को वह परिवारवालों के साथ घटौरिया पूजन के लिए मध्य प्रदेश के आलमपुर दबोह गए थे। शाम को सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस आ रहे थे। जैसे ही चालक गांव बहादुरपुर के पास पहुंचा, तभी गड्ढों की वजह से अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे ट्रॉली पर सवार भगवान दास संभल नहीं सके और नीचे गिर गए। इससे पहले कि कोई कुछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.