झांसी, नवम्बर 7 -- Jhansi News: झांसी। झांसी से गिट्टी लेकर मप्र जा रहा ट्रैक्टर ट्रॉली समेत बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रॉली पर सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बबीना थाना क्षेत्र के गांव खजराहा बुजुर्ग के रहने वाले कैलाश योगी का 38 वर्षीय बेटा लखन योगी ट्रैक्टर चालक था। शुक्रवार को झांसी के आरा मशीन इलाके से गिट्टी लेकर आ रहा था। उसके साथ ट्रॉली पर रूपेंद्र और संदीप सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर लेकर चकरपुर (मप्र) काली पहाड़ी के पास पहुंचा, तभी अचानक उसका सतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर लहराते हुए सड़क पर पलट। संदीप और रूपेंद्र उछलकर दूर गिर। जबकि लखन संभल नहीं सका और ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहग...